Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 14 जून 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री कुलस्ते ने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हम सभी को कोरोना से बचाव के तरीकों का कड़ाई से पालन करना होगा। सभी को मॉस्क का सही उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की जिम्मेदारी निभाना होगा। राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिले में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतते हुए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। श्री कुलस्ते ने कोविड वैक्सीनेशन पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे लगातार बढ़ाएं। उन्होंने वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए विकासखण्डवार 18, 45 तथा 60 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के टीकाकरण आंकड़ों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के मद्देनजर किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पेयजल स्त्रोतों में क्लोरीनेशन, मलेरिया, डेंगू तथा जल जनित बीमारियों के इलाज के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति एवं परिणामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संक्रमण से अब भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। सभी को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मॉस्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा वेक्सीनेशन कराना है। कोविड वैक्सीनेशन के लिए अपने स्तर पर भी सभी लोग जागरूकता का कार्य करें। बैठक में विधायक निवास ने मॉस्क के सही उपयोग के लिए जागरूकता प्रसारित करने के सुझाव दिए। इसी प्रकार विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने खाद्यान्न वितरण में सततता रखने तथा कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के सुझाव दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने किल कोरोना अभियान, हाट-बाजार तथा जल जनित बीमारियों के संबंध में व्यवस्थाओं पर सुझाव दिए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति तथा वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कोविड संक्रमण के संबंध में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों की चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग समूहों की रेंडम कोरोना सेम्पलिंग की जा रही है। अब तक की गई रेंडम सेम्पलिंग में कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। श्रीमती सिंह ने 18, 45 तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति पर ब्लॉकवार जानकारी दी। उन्होंने जिले में तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर ऑक्सीजन बेड, कोविड केयर सेंटर, बच्चों के लिए कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट तथा दवाईयों के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, भीष्म द्विवेदी, राकेश तिवारी, नगरीय एवं जनपद निकायों के प्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च न्यायालय के नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री कैत के सम्मान में दिया दोपहर भोज

Reva India News

सभी अस्थाई पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों के लिए जरूरी निर्देश

Reva India News

शिवांश भरद्वाज ने 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर किया रक्तदान

Reva India News

Leave a Comment