Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाराजपुर क्षेत्र के निर्माणाधीन सीवरेज लाईन एवं सड़क कार्य को जल्द पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

मण्डला 14 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने महाराजपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सीवरेज लाईन एवं सड़क निर्माण के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही कार्य जल्द पूरा करें। कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती सिंह ने निर्माण एजेंसी के संबंधितों को निर्देशित किया कि मिट्टी से संबंधित कार्य को आगामी 2 दिनों के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सड़क से संबंधित कार्य को 30 जून से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि दोनों ही कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इसी प्रकार बारिश के पूर्व उक्त कार्यों को अंतिम रूप दें। उन्होंने वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

फेसबुक पर फेक न्यूज डालने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज

Reva India News

पीएम जनमन योजना के मेगा ईवेंट के तहत जागरूकता रथ रवाना

Reva India News

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment