Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना से बचाव का जागरूकता उत्सव चयनित छात्रों को मिलेगा हस्ताक्षर युक्त ई-प्रशस्ति पत्र

मण्डला 15 जून 2021

विद्यार्थियों में कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ’कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव का जागरूकता उत्सव’ नाम से जिला प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मण्डला जिले के शासकीय, अशासकीय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं अन्य सभी विद्यालयों में सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। एपीसी रमसा मुकेश पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन, कविता व गीत लेखन, स्लोगन लेखन, चित्रकला, लघुनाटक लेखन शामिल किए गए हैं।

भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से जमा करना होगा जिसकी लिंक स्कूल के प्राचार्य द्वारा उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन प्रविष्टि में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्राचार्य अथवा किसी शिक्षक के पास जमा करेंगे। प्राचार्य अथवा शिक्षक द्वारा इनकी प्रविष्टि ऑनलाइन की जायेगी। विकासखंड एवं जिला स्तरों पर प्राप्त श्रेष्ठतम प्रविष्टियों को कलेक्टर मण्डला के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। शक्ति पटेल माध्यमिक शिक्षक हाईस्कूल माँद को इस कार्यक्रम का नोडल बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने प्राचार्य एवं शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यक एवं शिक्षक अपने विद्यालयों से प्रविष्टियाँ आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

सामुदायिक भवन बुधवारी में लगा नजूल नवीनीकरण शिविर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आनंद उत्सव-2025’ के आयोजन की रूपरेखा हेतु आदेश जारी किए  

Reva India News

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, बीजाडांडी एवं मवई क्षेत्र की हुई ई-जनसुनवाई जनसुनवाई में प्राप्त हुए 98 आवेदन

Reva India News

Leave a Comment