Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन बढ़ाने पंचायतवार अधिकारी नियुक्त

मण्डला 15 जून 2021

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन के संबंध में ग्रामवासियों की भ्रांतियों का निराकरण करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा विभिन्न अधिकारियों की पंचायतवार ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी आवंटित पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए मोबलाईजेशन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार ओपी श्रीवास पीओ मनरेगा को घुघरी विकासखण्ड के लाटो एवं खम्हरिया, एलएन शरणागत सहायक संचालक उद्यान को चुरिया एवं चलनी, जितेन्द्र द्विवेदी सहायक संचालक रेशम को इमलीटोला, एसएस मरावी उप संचालक कृषि को सुरेहली एवं कचनारी तथा एमएल मेहरा उप संचालक पशु चिकित्सा को लाफन एवं नैझर पंचायतें आवंटित की गई हैं। इसी प्रकार दिनेश मरकाम खनिज अधिकारी को नारायणगंज विकासखण्ड के कुण्डा एवं पिंडरई माल, विमलेश गुप्ता जिला परिवहन अधिकारी को पाठा एवं सिंगौधा, श्वेता तड़वे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को मानेगांव एवं घोंटखेड़ा, विभा मरकाम आबकारी अधिकारी को खम्हरिया एवं मोहगांव उर्फ पदमी, भगवानदास भेसवाहे डीपीएम एनआरएलएम को माधोगढ़ एवं संघनपुरी तथा डीएस आर्मो कार्यपालन यंत्री आरईएस को चंदेरा एवं कोबरीकला पंचायतें आवंटित की गई हैं।

Related posts

ग्राम बरवाही को मिली स्वास्थ्य सुविधा की सौगात सांसद श्री कुलस्ते ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

Reva India News

जबलपुर संभाग आयुक्त ने ली वीसी बैठक

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा ग्राम पंचायत नैझर में आयोजित

Reva India News

Leave a Comment