Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व एड्स दिवस पर सप्ताहिक कार्यक्रम संपन्न

मंडला 2 दिसंबर 2024

प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अंजनिया ने बताया कि रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत 27 नवंबर को पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 28 नवंबर 2024 को रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, 29 नवंबर को विश्व एड्स जागरूकता रैली महाविद्यालय से बस स्टैंड अंजनिया तक निकाली गई। 30 नवंबर 2024 को विश्व एड्स जागरूकता हेतु बाईक रैली पुलिस चौकी अंजनिया से इंद्रा चौक अंजनिया तक निकाली गई। अंतिम दिवस में एक दिसंबर 2024 को प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता एवं रोहिणी प्रसाद शुक्ल के मुख्य अतिथ्य में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जागृति युवा मंच समिति की टीम सदस्यों विकेश ठाकुर, अभिषेक दुबे, किरन सार्थी, ज्ञानलता परिहार, कामनी काण्ड्रा, सुभाष गौंड, भूपेंद्र डोंगरे, माहेश्वरी झरिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया से श्रीमती अनीता झा द्वारा एच.आई.वी एवं विश्व एड्स विषय पर छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति श्रीवास प्रथम, नवीनता पटेल द्वितीय, सुयोग पटेल व साथी तृतीय। मेहंदी प्रतियोगिता में महिमा पटेल प्रथम, हर्षिता पटेल द्वितीय, लक्ष्मी कसार तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में पुष्पांजलि पटेल प्रथम, नवीनता पटेल द्वितीय, अयन पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में सौरभ पटेल प्रथम, दुर्गावती साहू द्वितीय, दीक्षा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में पुलिस चौकी इंचार्ज श्री लखन सिंह राजपूत एवं महाविद्यालय स्टॉफ से डॉ. घनश्याम झरिया, श्री राजकुमार सिंगौर, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, डॉ. गरिमा छाबड़ा, डॉ. शोभना पटेल, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related posts

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान: निवास के पांडीवारा में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

वनांचल ग्राम मनोहरपुर में ’प्रशासन आपके द्वार’ चैपाल का आयोजन ग्रामीणजनों को दी गई शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

रोजगार मेला का आयोजन आज

Reva India News

Leave a Comment