Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 15 जून 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 16 जून को जिला मंडला आगमन हो रहा है। दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 जून को दोपहर 1:10 बजे जबलपुर से उदयपुर विकासखण्ड बीजाडांडी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद राज्यमंत्री दोपहर 3 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे मोहगांव विकासखण्ड बीजाडांडी पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री कुलस्ते सायं 4:35 बजे मोहगांव से रवाना होकर सायं 5:35 बजे पड़रिया विकासखण्ड बीजाडांडी पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री सायं 7 बजे पड़रिया से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 7:45 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 17 जून को जेवरा में ही स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 17 जून को दोपहर 1 बजे जेवरा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 2 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 18 जून को दोपहर 12 बजे जेवरा से मनेरी विकासखण्ड निवास के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 1 बजे मनेरी पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास संबंल हितग्राहियों के सम्मेलन में भाग लेंगे एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। इस्पात राज्यमंत्री सायं 4:30 बजे मनेरी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित

Reva India News

महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण के लिए है वन स्टॉप सेंटर अब तक 69 प्रकरणों का निराकरण

Reva India News

84 निजी स्‍कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

Reva India News

Leave a Comment