Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 के अवसर पर अब तक के सबसे बड़े फिलेटेलिक स्मरणोत्सव में विशेष चित्रात्मक विरूपण का आयोजन 21 जून को

मण्डला 18 जून 2021

भारतीय डाक विभाग द्वारा 21 जून 2021 को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष चित्रात्मक विरूपण का आयोजन किया जा रहा है। यह डाक विभाग का अब तक का सबसे बड़ा एवं 810 प्रधान डाकघरों में एक साथ आयोजित होने वाला फिलेटेलिक स्मरणोत्सव बनने जा रहा है। यह अनूठी पहल 7वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 स्मरणोत्सव को चिन्हित करेगी। उक्त दिनांक को डाकघर में प्राप्त समस्त डाक सामग्री को विशेष चित्रात्मक मोहर (International Day of Yoga 2021 लिखित) द्वारा विरूपित किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का विशेष चित्रात्मक मोहर एवं छाप हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं में विरूपित की जायेगी। विगत कई वर्षों में फिलेटेली के प्रति आमजनों की रूची में कमी आई है जिसे पुनर्जीवित करने के लिये भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलेटेली स्कीम चलायी जाती है।  इस स्कीम के तहत डाक टिकटों के संग्रह में रूची रखने वाले देश के किसी भी प्रधान डाकघर में 200 रुपये जमा कर फिलेटेलिक डिपॉजिट एकाउंट खुलवाकर फिलेटेलिक ब्यूरो तथा निर्धारित डाकघरों के काउंटर से डाक टिकट व विशेष आवरण प्राप्त कर सकते है। स्मारक डाक टिकट केवल फिलेटेलिक ब्यूरो, निर्धारित डाकघरों के काउंटर तथा फिलेटेलिक डिपॉजिट एकाउंट योजना के माध्यम से ही प्राप्त किये जा सकते हैं। स्मारक डाक टिकट सीमित संख्या में प्रिंट किये जाते हैं।

इसी कडी़ में प्रधान डाकघर मंडला में भी 21 जून 2021 को विशेष चित्रात्मक विरूपण का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत उक्त दिनांक को डाकघर में बुक किये जाने वाली समस्त डाक सामग्री को विशेष चित्रात्मक मोहर (International Day of Yoga 2021 लिखित) द्वारा विरूपित किया जायेगा। फिलेटेलिक यूजर्स के लिये यह सुनहरा अवसर है। दिनांक 21 जून 2021 को फिलेटेलिक यूजर्स प्रधान डाकघर मंडला पहुँचकर अपनी डाक सामग्री (पोस्ट कार्ड/लिफाफा/अंतर्देशीय पत्र) को विशेष चित्रात्मक मोहर द्वारा विरूपित करवाकर संग्रहित कर सकते हैं। साथ ही किसी भी डाकघर में मात्र 200/- की राशि जमा कर फिलेटेलिक डिपॉजिट एकाउंट खुलवाकर डाकघर की फिलेटेली योजना का लाभ ले सकते हैं। विगत कुछ वर्षों में फिलेटेलिक स्मरणोत्सव के लिये योग एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काफी लोकप्रिय विषय रहा है। वर्ष 2015 में भारतीय डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दो डाक टिकट एवं एक लघु पत्रक जारी किया गया। वर्ष 2016 में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केस्मरणोत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “सूर्य नमस्कार” पर स्मरणीय डाक टिकट जारी किये गये। इसी कड़ी में वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन द्वारा न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के स्मरणोत्सव में 10 योगासनों को प्रदर्शित करता हुआ डाक टिकट का संग्रह जारी किया गया।

विगत 6 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में विभिन्न तरीकों से मनाया जा रहा है। भारत देश में योग दिवस के अद्वितीय उत्सवों की अनेक सुंदर तस्वीरें सामने आती रही है जिसमें भारतीय थल सेना द्वारा हिमालय के बर्फीले पहाड़ों पर योगाभ्यास किया जाना, नौसेना अधिकारी एवं कैडेट्स द्वारा आइएसनएस विराट तथा भारतीय नौसेना की सबमरीन आइएसनएस “सिंधुरत्न” पर योग किया जाना, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदेश का रेत पर चित्रणइत्यादि शामिल है। डाक विभाग की वर्तमान फिलेटेली पहल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पालन में विविधता को जोड़ती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11जी दिसंबर 2014 को अपनाये गये संकल्प में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया जा चुका है तथा वर्ष 2015 के बाद से यह दिन दुनिया भर में प्रतिभागियो की बढ़ती संख्या के साथ मनाया जा रहा है।

इस वर्ष कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुये अधिकांश कार्यक्रम इस वर्ष की थीम “BE WITH YOGA, BE AT HOME” को बढ़ावा देते हुये होंगे। जैसा कि देश सावधानी से लॉकडाउन से बाहर आ रहा है, यह विशाल डाक स्मरणोत्सव 800 से अधिक फिलेटेली सेंटर्स के साथ फिलेटेलिक यूजर्स के लिये अवसर ले के आया है जिससे देश में फिलेटेलिक गतिविधि को फिर से प्रज्वलित करने की संभावना है।

Related posts

वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए कॉलेज में प्रवेश का अवसर, 5 से 14 मई तक प्रक्रिया

Reva India News

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की जानकारी

Reva India News

पुलिस ने गांजा तस्करों से की कुल 17 लाख 8 हजार की सम्पत्ति जब्त मोतीनाला पुलिस ने उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों से किया 9 लाख कीमत की लगभग 90 किलो गांजा जब्त आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा के परिवहन में प्रयुक्त टीयूवी वाहन भी पुलिस ने किया जब्त

Reva India News

Leave a Comment