कलेक्टर एवं एसपी ने किया प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण
मण्डला 31 अगस्त 2023
केन्द्रीय गृहमंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से प्रस्तावित हेलीपेड, सड़क एवं कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, ईईपीआईयू जीपी पटले, ईईपीडब्ल्यूडी शारदा सिंह, एसडीएम मंडला ऋषभ जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

घुघरी में जनसेवा मित्रों का प्रशिक्षण संपन्न
मण्डला 31 अगस्त 2023
लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता एवं सीएम फैलो सुप्रिया पाठक के नेतृत्व में लोक सेवा केन्द्र घुघरी में जनसेवा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रदीप कुमार धुर्वे, कमलेश कुमार सोनवानी एवं गनपत कुलस्ते के द्वारा लोक सेवा केन्द्र द्वारा दिए जाने वाले सेवाओं जैसे- स्थायी जाति प्रमाण पत्र, स्थायी मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, खसरा नक्शा, मार्कशीट में त्रुटि सुधार आदि विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

मतदाता सूची के संबंध में 11 सितंबर तक लिए जाएंगे दावा आपत्ति
मण्डला 31 अगस्त 2023
मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 किया जा रहा है जिसमें भारत निर्वाचन आयोग ने दावा आपत्ति लिये जाने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब दावा आपत्ति 31 अगस्त की जगह 11 सितंबर तक लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में बीएलओ मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के द्वारा दावा आपत्ति लिए जाऐंगे। इसके अलावा ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भारत निर्वाचन आयोग ने दावा आपत्ति के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित थी जिसे अब 11 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। जिले के मतदाताओं से अपील की गई है कि 11 सितम्बर तक मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर दावा आपत्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इंद्री में आयोजित हुआ ’मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम
मण्डला 31 अगस्त 2023
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत एवं स्थानीय सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम इंद्री विकासखंड नैनपुर से तिरंगा रैली/जागरूकता का आयोजन किया गया। रैली को अमर शहीद भारत प्रसाद कार्तिकेय की बहू अर्चना कार्तिकेय एवं ग्राम पंचायत सरपंच शिवलाल मरावी, प्राचार्य एम.एल. झरिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा रैली ग्राम इंद्री के विभिन्न स्थानों पर भारत माता एवं अमर शहीदों क्रांतिकारियों की जयकारा लगाते हुए भ्रमण किया, तद्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में तब्दील हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अमर शहीद भारत प्रसाद कार्तिकेय के बहू अर्चना कार्तिक को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दौरान ड्राइंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस अमर शहीदों के प्रेरणा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, पौधारोपण आदि का आयोजन कर प्रभावी बनाया गया।

इस अवसर पर मंडला विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि ’मेरी माटी मेरा देश अभियान’ का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिल में वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है और देश के प्रति जागरूकता को बढावा देना है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पुहुपसिंह भारत एवं प्राचार्य एम.एल. झरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का आयोजन एसके साहू प्रचार अधिकारी, केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार-मण्डला के द्वारा मेरी माटी मेरी देश विषय पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
निर्वाचन संबंधी अर्न्तराज्यीय बैठक संपन्न
मण्डला 31 अगस्त 2023
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अर्न्तराज्यीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त जबलपुर संभाग ने चुनाव की दृष्टि से अंर्तराज्यीय सीमाओं पर की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने जिला स्तर पर की गई तैयारियों से अवगत कराया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में सीमावर्ती राज्यों के आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

