Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड टीकाकरण का महाअभियान आज से

मण्डला 20 जून 2021

नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देश अनुसार 21 जून से 18 प्लस से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान जिले में चलाया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जन समुदाय से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु अपने एवं अपने परिवार का 18 प्लस का टीकाकरण जरूर करवाएं, एवं जिन्होंने कोविड टीका का पहला खुराक ली है निर्धारित तिथि में दूसरी खुरांक अवश्य लगवाएं, तभी पहली डोज लेने का महत्व होगा, जिले की ब्लॉक ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कोविड का टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड टीका लगने के बाद कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं और मास्क लगाए,ं 2 गज की दूरी बनाएं, हाथों को साबुन से धोएं तभी हम सभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। शासन प्रशासन का सहयोग करने में आएं सभी की भूमिका महत्वपूर्ण हैै मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि कोविड-19 का टीकारण हेतु उन शासकीय कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों का वैक्सीनेशन जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर मंडला में किया जायेगा।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक

Reva India News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कलेक्शन में मंडला जिला प्रदेश में नंबर वन जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कैप्टन श्री अमिताभ रावत ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को सौंपा स्मृति चिन्ह

Reva India News

मंडला पुलिस ने शुरू किया ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान साइबर ठगी से बचाव के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान, रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर हुआ शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment