Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 नवम्बर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

टीम के रूप में कार्य करते हुए निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराएं। – डॉ. सिडाना

निवास विधानसभा के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 4 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत निवास विधानसभा हेतु मतदान कराने के लिए गठित दलों का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियांे को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल के सभी सदस्य एक टीम के रूप में कार्य करते हुए निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, रिटर्निंग ऑफिसर निवास शाहिद खान सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने मतदान दलों को मतदान दिवस पर अत्यधिक सावधानी बरतने की समझाईश दी। निर्वाचन की गंभीरता को समझते हुए सभी कर्मचारी निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी प्रशिक्षणार्थी निर्वाचन की बारीकियों को ध्यान से समझें। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पूर्व प्रशिक्षण के उपंरान्त अपनी शंकाओं का समाधान, सावधानियां, ईडीसी एवं पोस्टल बेलेट से मतदान की प्रक्रिया तथा सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

प्रेक्षकों ने ली रिटर्निंग ऑफीसर एवं अभ्यर्थियों की बैठक

मंडला 4 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मण्डला एवं निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी, पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा एवं व्यय प्रेक्षक एस. सत्यनारायण ने निवास विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर तथा अभ्यर्थियों की बैठक ली। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों का आव्हान किया कि वे निर्वाचन को लोकतंत्र के त्यौहार के रूप में मनायें। सम्पूर्ण निर्वाचन के दौरान आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक एस. सत्यनारायण ने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्वाचन के संबंध में व्यय के नियमों का पालन करें तथा आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध करायें। बैठक में मतदाता सूची, मतदान केन्द्र, होम वोटिंग, आदर्श आचरण संहिता, कमिशनिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण तिथियां, व्यय रजिस्टर, रेटलिस्ट, प्री-सर्टिफिकेशन, मतदान केन्द्र से डाक मतपत्र तथा मतगणना स्थल आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुये आवश्यक जानकारियां दी गईं तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु भी बतलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी निवास के कार्यालय में में सम्पन्न हुई इस बैठक में रिटर्निंग ऑफीसर शाहिद खान सहित सभी अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता अभिकर्ता तथा संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

वरिष्ठ तथा विकलांग मतदाताओं का किया गया सम्मान

मंडला 4 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले के ग्रामीण अंचलों में विकलांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं से उनके घर-घर जाकर संपर्क किया गया। बुजुर्ग तथा विकलांग मतदाताओं से नैतिक मतदान की अपील करते हुए संबंधित बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अधिकारीगण तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उनके पूर्व अनुभवों को भी जाना। इसी कड़ी में नैनपुर, वनग्राम गोरखपुर, किसली, छतरपुर घुघरी सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर वरिष्ठ तथा विकलांग मतदाताओं का सम्मान किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

छत्तीसगढ़ की सीमा से 3 किलोमीटर की दूरी तक शुष्क दिवस घोषित

मंडला 4 नवम्बर 2023

                मध्यप्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कबीरधाम में प्रथम चरण में मतदान दिनांक 7 नवंबर 2023 के लिए मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक, छत्तीसगढ़ राज्य के मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिला मण्डला की सीमा से 3 किलोमीटर की दूरी तक की सीमा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

उक्तानुसार शुष्क दिवस, अवधि में किसी भी मदिरा का विक्रय, सेवा अथवा प्रदाय प्रतिबन्धित किया गया है। किसी भी होटल, आहार गृह, गैर मालिकाना क्लब, मधुशाला में अथवा अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रक्रति या अन्य पदार्थ का भी विक्रय, वितरण प्रतिबन्धित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मतदान की तैयारियों की समीक्षा बैठक 6 को

मंडला 4 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मंडला में सेक्टर ऑफिसरों के लिए प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक 6 नवंबर को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में आयोजित है। इस बैठक में सभी रिटर्निंग ऑफिसर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। 6 नवंबर को ही सेक्टर ऑफिसरों की समीक्षा बैठक के उपरांत दोपहर 12:30 बजे से जिला योजना भवन मंडला के सभाकक्ष में मतदान की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक होगी जिसमें समस्त संबंधितों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी, मॉकपोल तथा प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाईजेशन 5 से 6 नवंबर तक

मंडला 4 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में अतिरिक्त ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी, मॉकपोल तथा प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाईजेशन की कार्यवाही 5 से 6 नवंबर तक तथा विधानसभा क्षेत्रों की ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन के साथ ही कमिशनिंग एवं मॉकपोल की कार्यवाही 7 नवंबर से कार्य समाप्ति तक संपादित की जाएगी। संपूर्ण प्रक्रिया के अवलोकन, निगरानी एवं मॉकपोल में सहभागिता दर्ज कराने हेतु संबंधितों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

309 लीटर शराब जब्त

मंडला 4 नवंबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित सी-विजिल मोबाईल ऐप के इलेक्शन सीजर मेंनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) द्वारा आबकारी विभाग एवं एएसएसटी टीम के माध्यम से आज 309 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 37 हजार 150 रूपए है। जिला कॉन्टेक्ट सेल के एनजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी अब तक 161 शिकायत दर्ज की गई है जिनका निराकरण भी कर दिया गया है। इस तरह जिले के चारों तरफ चैकपोस्ट के माध्यम से एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा सतत निरीक्षण/निगरानी का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

पीड़ित प्रतिकर योजना से संबंधित 14 प्रकरणों में 33 लाख रूपए स्वीकृत किए गए

Reva India News

2047 तक विकसित भारत का संकल्प हम सभी की जिम्मेदारी: मंत्री श्री जायसवाल प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- सांसद श्री कुलस्ते प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

Reva India News

मंडला जिले में 14 और 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जाएगा गौरव दिवस में वीरनायकों की गौरव गाथा, खेल प्रतियोगिता, गोंड़ी पेंटिंग और लोक नृत्य आयोजित होंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की गौरव दिवस के आयोजन की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment