Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधानसभा मंडला 107 के नव-नियुक्त बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 8 दिसंबर 2025

विधानसभा मंडला-107 के नव-नियुक्त बीएलओ का प्रशिक्षण सोमवार को जनपद सभागृह मंडला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य नए बीएलओ को निर्वाचन से संबंधित दायित्वों, प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की समग्र जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री हिमांशु भलावी विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया, एएसडीआर वाचन, आपत्तियों के निराकरण और आवश्यक प्रविष्टियों के सत्यापन की विधि, घर-घर सत्यापन, प्रपत्र संकलन तथा पात्र मतदाताओं का पंजीयन आदि पर मार्गदर्शन दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने में निर्णायक होती है। प्रशिक्षण में सभी नव-नियुक्त बीएलओ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आवश्यक दस्तावेजों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त की।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 7 दिसम्बर 2022

Reva India News

आरबीआई प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायतों में बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment