Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों को एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने अंतिम अवसर

मण्डला 26 जून 2021

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक सीधी भर्ती के तहत प्रावधिक चयन, प्रतीक्षा सूची के जिन अभ्यार्थियों द्वारा एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किये हैं, उनको 29 जून 2021, 30 जून 2021 एवं 1 जुलाई 2021 तक वैद्य दस्तावेज अपलोड किये जाने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जिन अभयार्थियों द्वारा उक्त तिथियों में एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किये जायेगें, उन अभ्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन चयनित जिले के सत्यापन केन्द्र पर 5 जुलाई 2021 को दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। संबंधित अभ्यार्थी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन अधिकारी से दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लेवें, अन्यथा अभ्यार्थिता स्वतः निरस्त मानी जायेगी।

Related posts

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल के लिए ड्यूटी निर्धारित

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 9,600 रुपये की मदिरा जब्त

Reva India News

Leave a Comment