Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली नगर के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक नगर के सुनियोजित विकास और व्यवस्थापन पर दिया जोर

मंडला, 19 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर के विकास के संबंध में और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर के सुनियोजित विकास, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत मास्टर प्लान पर गहन चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री धोटे ने नगर के नजरी नक्शा का बारीकी से अवलोकन किया और वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बाजारों का व्यवस्थापन और शहर का कायाकल्प

 

शहर के मुख्य मार्गों और यातायात को सुचारू बनाने के लिए कलेक्टर श्री धोटे ने विभिन्न बाजारों को व्यवस्थित ढंग से शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में महाराजपुर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं, थोक सब्जी विक्रेताओं, मटन मार्केट और मछली मार्केट को योजनाबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाएगा।

शहर के भीतर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर और कृषि मंडी के बेहतर प्रबंधन व संचालन पर चर्चा हुई। नर्मदा तट के प्रमुख घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। शहर के कायाकल्प के अंतर्गत प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण, व्यवस्थित बस स्टैंड और सीवरेज लाइन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वेंडर्स के लिए हॉकर जोन विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने नगर के सभी घरों में 27×7 ड्रिंकिंग वॉटर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत  (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर एवं पीओ डूडा श्री संस्कार बावरिया, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानंद नाफड़े सहित इंजीनियर उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान के तहत 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस

Reva India News

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय सतत् विकास लक्ष्य एसडीजी मूल्यांकन योजना का अनुमोदन 5 जिला चिकित्सालय में बिस्तरों की संख्या में उन्नयन एवं 810 नए पद सृजित करने की स्वीकृति निवर्तन के लिए भूखण्ड का आरक्षित मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन के 100 प्रतिशत क्षेत्रफल पर तय किये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ  

Reva India News

Leave a Comment