Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केएफडब्ल्यू प्रतिनिधिमंडल ने मंडला में सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

जर्मन विकास बैंक केएफडब्ल्यू के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंडला नगर निकाय में संचालित सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। यह परियोजना नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जबलपुर के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
प्रतिनिधिमंडल में लूकास मेस, रायनर क्रूस, राहुल मनकोटिया एवं मोहो चतुर्वेदी शामिल रहे। एमपीयूडीसी की ओर से परियोजना प्रबंधक श्री गोपाल गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक श्री अभय जैन, तथा सी.डी.ओ. श्रीमति अपराजिता मिश्रा उपस्थित रहीं। साथ ही परियोजना प्रबंधन सलाहकार टीम से टीम लीडर श्री अभिनव गोयल, विशेषज्ञ श्री युवा कार्तिक, श्री अनुज दीक्षित, पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. सीमा श्रीवास्तव तथा छाया खले ने भाग लिया। संविदाकार की ओर से श्री स्वप्नील जैन और उनकी टीम भी भ्रमण में शामिल रही। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के प्रमुख कार्य स्थलों का निरीक्षण किया एवं कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा क्रियान्वयन रणनीति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रशंसा की तथा सीवरेज कनेक्शन को लेकर नागरिकों में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। 
निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधियों ने परियोजना से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय बनाकर कार्य को तत्परता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related posts

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत जिले 10 हितग्राही मुर्रा भैंस क्रय करने हरियाणा हुए रवाना

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 2 नवंबर 2024

Reva India News

Leave a Comment