Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 8 जुलाई को  

मण्डला 6 जुलाई 2021

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे राज्यों से वापस आए हुये प्रवासी श्रमिकों के लिये एवं रोजगार के इच्छुक बेरोजगार आवेदकों के लिये वर्चुअल रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा 8 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिये गये नंबरों पर वीडियों या ऑडियो से किया गया है। मेले में प्रतिभा सिनटेक्स पीथमपुर धार की धागा फेक्ट्री के द्वारा 5 वीं पास से बारहवी पास, 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक योग्य आवेदक भर्ती अधिकारी उमाशकर सिंह का मोबाइल नं.9617006454, मोहम्मद आरिफ खान मो.नं.9826061316, एल.पी.सिंह मो.न. 9165036386, 9340215411 एवं महेश परमार मो.नं. 9965036386 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डला के अंतर्गत अभिकर्ता के पद के लिए सत्यम पटेल, विकास अधिकारी मो.न.9826421284 एवं आईटीआई पास आवेदक भी आनंद मरावी प्लेसमेंट अधिकारी मो. नं 7999651705 से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के दूरभाष नं.07642-252447 पर कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 नवम्बर 2021

Reva India News

शहजाद कुरैशी एवं आसिम कुरैशी को 3 माह जबलपुर जेल भेजने के आदेश

Reva India News

आज से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

Leave a Comment