Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी के छात्र-छात्राओं को कराया गया जंगल भ्रमण

मण्डला 20 फरवरी 2022

कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मोतीनाला बफर के मंगली वन विश्राम गृह में अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूल, भीमडोंगरी के विद्यार्थियों को जंगल का भ्रमण कराया गया एवं पर्यावरण, वन्यप्राणी, पक्षियों की जानकारी दी गई। जंगल भ्रमण के पश्चात विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत  किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व एसके सिंह के निर्देशन एवं संयुक्त संचालक बफर नरेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में सहायक संचालक सिझोरा सुनील कुमार सिन्हा, परिक्षेत्र अधिकारी गढ़ी, परिक्षेत्र अधिकारी सिझोरा एवं परिक्षेत्र मोतीनाला का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल आपूर्ति योजना के संचालन और रख-रखाव पर दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट हुए शामिल

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2022

Reva India News

चिटफंड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर तत्काल शिकायत करें – कलेक्टर  

Reva India News

Leave a Comment