Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का मंडला दौरा कार्यक्रम

मण्डला 8 जुलाई 2021

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 8 जुलाई को मंडला आगमन हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्तावित प्रस्तावों एवं जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान मद संबंधी समीक्षा करेंगे। इसी प्रकार वे दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कोरोना नियंत्रण समीक्षा एवं कोरोना की तीसरी लहर रोकने के संबंध में किए जा रहे उपायों पर जिला अधिकारियों एवं जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों की समीक्षा तथा क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे। श्री सिंह इसके बाद दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण महाभियान संबंधी समीक्षा करेंगे, तत्पश्चात दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक जिले के राशन वितरण व्यवस्था एवं जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मंत्री श्री सिंह दोपहर 3 बजे ग्राम परासी अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशमी पर जिले के सभी विकासखंडों में हुए भव्य कार्यक्रम तालाबों का हुआ सौंदर्यीकरण, निकाली गई कलश यात्राएँ

Reva India News

माँ नर्मदा पूजन में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उईके

Reva India News

बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संघ मध्य प्रदेश ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment