Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न समारोह का आयोजन शासकीय स्नातक महाविद्यालय बिछिया के विद्यार्थियों ने धूमधाम से निकाली यात्रा

मंडला, 13 नवंबर 2025

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभक्ति, एकता और भारत की जीवंत जनजातीय विरासत की स्थायी भावना को प्रदर्शित करने के लिए शासकीय स्नातक महाविद्यालय बिछिया के विद्यार्थियों ने गुरुवार को धूमधाम से यात्रा निकाली। इस यात्रा का स्वागत विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनपद शिक्षा केन्द्र बिछिया में किया। इस दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती और भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील और कई जननायकों के जयकारे लगाए। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकाली गई।

विदित है कि यह आयोजन अपनी जड़ों से जुड़ने, अपनी संस्कृति का उत्सव मनाने और अपने पूर्वजों की विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ाने का है। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत के इतिहास में जनजातीय नायकों के योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना और उनकी अदम्य भावना व विरासत का सम्मान करना है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्रीमती सोनाली देव और अन्य संबंधित अधिकारी, विद्यालयीन स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

विकास प्रदर्शनी टाऊन हॉल में

Reva India News

नई उड़ान – गणित एवं सामाजिक विषय का ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण

Reva India News

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना उम्मीद का सहारा दो बहनों को मिली नई जिंदगी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की मिसाल

Reva India News

Leave a Comment