Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

मण्डला 29 सितम्बर 2021

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश डॉ. प्रीति श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ’आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक Pan India Awareness and Outreach Programme तथा 8 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुभारंभ 2 अक्टूबर 2021 को मान० राष्ट्रपति द्वारा, मान० मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, माननीय विधिक एवं न्याय मंत्री, मान० कार्यपालक अध्यक्ष नालसा एवं अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन एवं यू-ट्यूब के माध्यम से किया जायेगा। अतः यू-ट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch? v=UQR9IJZQVWY पर 2 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम प्रसारित होगा।

Related posts

नारायणगंज के आंगनवाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित

Reva India News

बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में ड्यूटी व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

Reva India News

Leave a Comment