Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन प्रदान करें – प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 9 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मंडला प्रवास के दौरान खाद्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब पात्र परिवारों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत् राशन वितरित किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें निःशुल्क राशन प्रदान करें। उन्होंने बताया कि कोविड संकट से प्रभावित एवं प्रवासी गरीबों को भी नियमानुसार राशन वितरण सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता पर्ची सहित अन्य जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर राशन वितरण की कार्यवाही प्रभावी रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों को निःशुल्क राशन वितरण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन आज

Reva India News

राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह : स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी

Reva India News

दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment