Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत रमपुरी की गुडडो बाई विश्वकर्मा के शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया

6 जून 2025, मंडला

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की अध्यक्षता में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडला जिले के जनपद पंचायत नैनपुर अंतर्गत ग्राम डीलवाड़ा में चकोर नदी के उद्गम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में श्रीमति गुडडो बाई विष्वकर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य ना मिलने की षिकायत कर अपने लिए रोजगार की मांग की। उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर के द्वारा श्रीमती गुडडो बाई विष्वकर्मा के पुराने जाॅब कार्ड से आवेदिका के नवीन जाॅब कार्ड में आवेदिका के आधार नंबर को षिफ्ट कराने में आ रही तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया गया। नवीन जाॅब कार्ड में आधार नंबर को षिफ्ट कराकर आवेदिका श्रीमती गुडडो बाई विष्वकर्मा के नाम से मस्टर क्रं. 15401 दिनाॅक 05.06.2025 से 11.06.2025 तक मस्टर जनरेट करा दिया गया। इस प्रकार से आयोजित कार्यक्रम में की गई शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया। नवीन जाॅबकार्ड एवं मनरेगा से रोजगार प्राप्त कर आवेदिका श्रीमती गुड्डो बाई विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान

Reva India News

अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Reva India News

*प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का ग्राम टकटौआ में हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment