Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 63 आवेदन

मण्डला 26 अप्रैल 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 63 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी, तहसीलदार देवीप्रसाद चक्रवर्ती सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में आवास योजना, अतिक्रमण, वृद्धापेंशन, सीमांकन, संबल योजना, विकलांग पेंशन, पेयजल आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

नि-क्षय शिविर का आयोजन सहस्त्रधारा और रपटा घाट में संपन्न हुआ

Reva India News

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

Reva India News

विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment