Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

मण्डला 12 जुलाई 2021

महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद के लिए अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र धनगांव में कार्यकर्ता पद के लिए रूकमणी पिता बलवीर सिंह का चयन किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र करेली में कार्यकर्ता पद के लिए प्रमिला मरावी पिता हंसराम मरावी, आंगनवाड़ी केन्द्र रिचकाकला में कार्यकर्ता पद के लिए गंगोत्री परतेती / देवेन्द्र परतेती, आंगनवाड़ी केन्द्र भानपुर मंजनीटोला में कार्यकर्ता पद के लिए सविता मरावी पति रविन्द्र मरावी का चयन किया गया है।

इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र पिपरी रैयत में मिनी कार्यकर्ता पद के लिए अमरवती मार्को पति कपूर सिंह, आंगनवाड़ी केन्द्र मानिकपुर में सहायिका के पद के लिए तामेश्वरी पति भजन सिंह एवं आंगनवाड़ी केन्द्र रिचकाकला में सहायिका के पद के लिए पार्वती धुर्वे पति अनिल धुर्वे का चयन किया गया है।

जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 19 जुलाई 2021 की शाम 4 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

प्रत्येक ग्राम-टोला तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Bengal man with dog’s photo on voter ID receives corrected card

Admin

प्रकरणों का निराकरण करें एवं जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment