Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प एवं मास सर्वेलेंस कार्य  

मण्डला 12 जुलाई 2021

राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खण्ड चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त कार्ययोजना अनुसार जिले के विकासखण्ड मोहगांव के चिन्हित उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़झर एवं बिछिया के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटोला में मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प, कार्य की शुरुवात की गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प, कार्य के दौरान स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा संबंधित ग्राम के समस्त लोगों की त्वरित मलेरिया जांच एवं उपचार किया जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ब्लॉक मोहगांव के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र बड़झर के ग्राम बड़झर, अमरडीह, औढ़ारी, पड़ादर में 12 जुलाई से 17 जुलाई 2021 तक एवं बिछिया के उपस्वास्थ्य केन्द्र खटोला के ग्राम खटोला, सिलपुरा, किसली भिलवानी, प्रेमनगर, माढमउ, उप.स्वा.केन्द्र औरई के ग्राम औरईमाल, औरईरैयत, कटंगी, सानी, मवाला एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र खटिया के ग्राम खटिया, सौतिया, किसली में 12 जुलाई 2021 से 19 जुलाई 2021 तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संबंधित ग्राम के सभी लोगों की मलेरिया जांच किया जायेगा एवं सकारात्मक पाये जाने पर तत्काल मौलिक उपचार दिया जायेगा।

अतः जिलेवासियों से आग्रह किया गया है कि संबंधित ग्राम के सभी ग्रामवासी मलेरिया की जांच कराऐं एवं मलेरिया जांच में परिणाम सकारात्मक आने पर मलेरियारोधी दवा का पूर्ण उपचार ग्रहण करें एवं वाहक जनित रोंगों के नियंत्रण एवं उन्मूलन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Related posts

आर-सेटी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण एवं परीक्षा संपन्न

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जुलाई 2022

Reva India News

जिले में जल का अभाव नहीं

Reva India News

Leave a Comment