Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

मण्डला 16 जुलाई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने आमजन से अपील की है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए 16 जुलाई से कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग प्रारंभ। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने जानकारी दी कि अगामी कोविड टीकाकरण 19 एवं 22 जुलाई को किया जाना है, जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय में टीकाकरण प्रति सत्र में 400 नागरिकों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट खोले जायेंगें। जिला मुख्यालय में कोविड टीकाकरण सत्रों का आयोजन कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जायेगा एवं सायंकाल 4 बजे के बाद शेष बची हुई कोविड-19 वेक्सीन को आंकलित कर उपस्थित नागरिकों को टोकन वितरित कर ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जायेगा। शेष निकाय (ग्रामीण एवं शहरी) में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था (ऑन साईट पंजीयन) अनुसार यथावत् संचालित किया जायेगा।

Related posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कैंडल मार्च

Reva India News

गेहूँ फसल हेतु कृषकों को सलाह

Reva India News

Leave a Comment