Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

मंडला, 25 सितम्बर 2026

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मंडला द्वारा मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को मोहनिया पटपरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित ग्राम पंचायत के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जागरूकता गतिविधि के सकारात्मक परिणामस्वरूप 25 सितंबर 2026 को मोहनिया पटपरा क्षेत्र के हितग्राही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मंडला पहुंचे और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं अधिकारियों ने युवाओं को योजना की प्रक्रिया, रोजगार के अवसर तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

जिले को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए व्यापारी, सामाजिक संगठनों एवं धर्मगुरुओं के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में की विभिन्न विषयों पर चर्चा

Reva India News

जिले में अब तक 1012.8 मिमी वर्षा

Reva India News

सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति पर दिया गया जोर

Reva India News

Leave a Comment