Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रतिभाओं की कमी नहीं, सहायतार्थ समाज को आगे आना होगा : प्रफुल्ल मिश्रा

                                           मण्डला। बुधवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा की है। जहां मंडला की एक बेटी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा कृति साहू ने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। कृति ने 500 में से 483 अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। कृति गणित संकाय की छात्रा हैं और उनकी यह सफलता कठिन परिस्थितियों में की गई मेहनत का परिणाम है। वे एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं जहां सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई जारी रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। बावजूद इसके कृति ने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। कृति की इस सफलता के पीछे उनके परिजनों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। वहीं एक सराहनीय पहल के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कृति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी स्कूल फीस का निरंतर वहन किया। उनके इस सहयोग और प्रोत्साहन ने कृति को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है। कृति की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन, शिक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

मण्डला गॉट टेलेंट: जिले की उभरती प्रतिभाओं का रंगारंग प्रदर्शन सिंगिंग में जोशनी और डांसिंग में सौम्या बनी चैंपियन ज्ञानदीप स्कूल परिसर में हुआ मण्डला गॉट टैलेंट का ग्रैंड फिनाले जिले की प्रतिभाओं को मिला मंच, 10-10 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Reva India News

बिजली बिल से मिली आजादी सूरज की रोशनी बनी कमाई का जरिया प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली सुरेश चंद्र चौरसिया की जिंदगी

Reva India News

विद्यार्थियों ने कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत का किया धन्यवाद विद्यालय की वॉल्टेज की समस्या का हुआ निराकरण

Reva India News

Leave a Comment