Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संवेदन शील मंडला कलेक्टर ने क्लस्टर शिविर में दिखाये अपने तेवर ✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼

विभागीय अधिकारियों से किया जवाब तलब✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼नैनपुर✍🏼✍🏼✍🏼मंडला कलेक्टर हर्षिका जी ने नैनपुर अनुभाग के ग्राम पंचायत पाठा सिहोरा में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया था जिस पर आप खुद मौजूद रही कलेक्टर की मौजूदगी का असर ये दिखा की मंडला जिला का पूरा प्रशासनिक अमला लाव लश्कर के साथ ग्राम में मौजूद रहा प्रभावी रूप से कलेक्टर की मौजूदगी में लोगो का विश्वास इस शिविर के प्रति कल बढ़ा है ये देखने को मिला नही तो शिविर आयोजित होते हे और वो रश्म अदायगी के साथ संपन्न भी हो जाते है ऐसा देखा गया है कल का शिविर आयोजित किया गया आम जन मानस की समस्या कलेक्टर मंडला ने व्यक्तिगत तौर पर सुनी उस विभाग से जुड़े अधिकारी को आवेदक के सामने बुलाया गया जवाब तलब किया गया जिस से जन मानस में शिविर के बाद जिला प्रशासन और मंडला कलेक्टर के विषय में सकारात्मक सोच का संचार लोगो के जहन में आया अभी तक जो शिविर लगते थे उस से ऐसा लगता था की या तो लोगो के पास समस्या ही नही रही या ऐसा शिविर से लोगो का विश्वास उठ चुका है कल भी शिविर में समस्या का अंबार लगा हुआ था ऐसा कोई विभाग अछूता नहीं रहा जिस की शिकायत सामने न आई हो जिस ढंग से समस्या सामने आई उस से जन प्रति निधियो की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह छूट रहे है मंडला कलेक्टर हर्षिका जी कल जन मानस के समस्या के प्रति तो जमीनी रूप में सहज और स्वाभाविक रूप से सवेदंनशील नजर आई किंतु अधिकारी वर्ग को सख्त लहजे में कहा की दूसरी बार ये समस्या मेरे सामने नजर भी नहीं आना चाहिए आप व्यक्तिगत तौर पर इसे देखे और निराकरण कर के मुझे बताए कुछ विभाग के विषय में आपने अलग से शिविर आयोजित करने और समस्या को सुलझाने के निर्देश दिया भरवेली ग्राम में छह माह से पानी की समस्या है गर्मी सर पर है किंतु जन प्रति निधि मिट्टी के माधव बन गए है कल जब ये समस्या कलेक्टर मंडला के सामने आई तो आपने बड़े ही सख्त लहजे में विभाग प्रमुख और सचिव को निर्देश दिया कुल मिलाकर जिला मंडला की राजनीति का केंद्र बिंदु नैनपुर के जन मानस समस्या से दो चार हो रहे है जितनी ईमानदारी से मेहनत कलेक्टर मेडम मंडला कर रही है उतनी जन प्रति निधि और नोकर शाह करे तो समस्या का अंबार न लगे सिविल हॉस्पिटल नैनपुर की भी शिकायत दर्ज कराई गई नैनपुर से लगे ग्राम पंचायत पादरी गंज के वेन गंगा में डूबे तीन दिन के शव नयन अहिरवार का जब सम्मान जनक हालत में नही मिला और शव का पोस्ट मार्टम नैनपुर में कराए जाने की बात आई तो सिविल हॉस्पिटल के जीमेदारो ने मना कर दिया और लामता 32किलो मीटर में ले जाए बोला गया जबकि नैनपुर की दूरी 8 किलो मीटर थी उस दिन भी ये शिकायत दर्ज करवाई गई कलेक्टर मंडला को,जब जाकर पोस्ट मार्टम कराया गया नैनपुर में।।।।दो दिन पूर्व भी दो शव एक पांच दिन पुराना था जो खोहरी में मिला था शव में तो कीड़े उड़ने लगे थे और एक शव एक दिन पुराना जामगाव में मिला था जब भी ड्यूटी डॉक्टर ने दो घंटे का समय लिया न की उसे सवेदना से देखा इसकी शिकायत कल शिविर में मंडला कलेक्टर हर्षिका जी को पत्रकार दीपक शर्मा ने की जिस पर आपने विभाग प्रमुख को निर्देश दिया है की ये अव्यवस्था में सुधार लाए साथ ही आपने सिविल हॉस्पिटल की मूल भूत जरूरत पूरी करने समस्या मैदानी स्तर की जानने खुद एक दिन सिविल हॉस्पिटल आने को बोला है सिविल हॉस्पिटल की नैनपुर से दूरी के विषय में कलेक्टर मंडला के आदेश के बाद जननी एक्सप्रेस,सरकारी एंबुलेंस,100,108,और समाजिक कार्यकर्ता की निजी एंबुलेंस चंपा शंकर एंबुलेंस भी पुराने हॉस्पिटल में खड़ी होगी जो सूचना मिलने पर सिविल हॉस्पिटल मरीजों को लाई और ले जायेगी इस से भी आम जन मानस को बहुत राहत मिलती रहेगी आने वाले समय में ऐसे शिविर नगर पालिका नैनपुर में भी जरूरी है जहा समस्या का अंबार लगा हुआ है✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼दीपक शर्मा ग्राउंड जीरो से खबर✍🏼✍🏼

Related posts

प्रभावी टीएलएम से करें अध्यापन

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं का किया निरीक्षण  

Reva India News

नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment