Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन 19 एवं 22 जुलाई को

मण्डला 18 जुलाई 2021

अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों को कुल 8 लाख कोविड-19 वैक्सीन के डोज आवंटित की गई है। जिलों को आवंटित वैक्सीन के मान से प्रदेश में 19 जुलाई को 4 लाख तथा 22 जुलाई 2021 को 4 लाख नागरिकों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही इन दिवसों में जिला मुख्यालयों तथा नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों की संख्या सीमित रखी जाये जिसके अन्तर्गत प्रत्येक सत्र में 400 नागरिकों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट खोले जायें। जिला मुख्यालय तथा नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाये। सायंकाल 4 बजे के उपरांत शेष बची हुई कोविड-19 वैक्सीन डोजेज का आकलन कर, उपस्थिति नागरिकों को टोकन वितरित किये जायें एवं ’ऑन साईट पंजीयन’ के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाये। शेष निकायों (ग्रामीण एवं शहरी) में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था (ऑन साईट पंजीयन) अनुसार यथावत् संचालित होंगे। समस्त आयोजित सत्रों में भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होना सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल मंडला के नवनिर्मित भवन का उदघाटन 31 अक्टूबर को

Reva India News

कुम्भ स्टार मंडला एवं जांहगीराबाद ने जीता मैच!

Reva India News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment