Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेहरू पार्क में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

मंडला 24 फरवरी 2025

स्थानीय नेहरू पार्क में एसडीईआरएफ की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान दल के जवानों ने नर्मदा नदी में लाईव डेमों भी दिखाया, जिसमें रेस्क्यू दल की बोट अनियंत्रित होकर पलटने, पानी में डूब रहे व्यक्तियों को रिंग, बॉटल्स, रस्सी, साड़ी आदि के माध्यम से बचाने के तरीके, चिन पुलिंग व हेड पुलिंग के माध्यम से डूब रहे व्यक्तियों को बाहर निकालने, रेस्क्यू के समय पानी में उतरने के सुरक्षित तरीके आदि विषयों पर जानकारी दी गई। बाढ़ के दौरान उपयोग किए जाने वाले उपकरणों जैसे लाईफ बाय, लाईफ जैकेट, फेंडरफ्लोटीन बॉल के साथ-साथ पानी के खाली बोतलों से बनी बचाव सामग्री आदि के विषय में विस्तार से बताया गया एवं नदी में प्रेक्टिकल भी दिखाया गया।

मॉकड्रिल के दौरान मोटरबोट दुर्घटना के अलावा ड्राई रेस्क्यू और वेटरेस्क्यू जैसे विषयों को भी रेखांकित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसडीएम निवास श्री शाहिद खान, एसडीएम घुघरी आकिप खान, प्लाटून कमांडर श्री हेमराज परस्ते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी

Reva India News

सफलता की कहानी’ टिकरवारा के नागरिकों को मंडला और बम्हनी बंजर तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिली  

Reva India News

खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों से सैंपल लिए गए

Reva India News

Leave a Comment