Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन और समाधान प्रकरणों की समीक्षा समय सीमा बैठक संपन्न

मण्डला 27 जनवरी 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय सीमा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ’’सीएम हेल्पलाईन’’ और ’’समाधान एक दिन’’ कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने ’’समाधान एक दिन’’ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए कि संबंधित विभाग प्रकरणों का शीघ्र एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। उन्होंने आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित समाधान एक दिन कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित विभागांे से जवाब मांगे। श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाईन की विस्तृत समीक्षा करते हुए 300 दिवस से अधिक की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने 300 दिवस की 85 से अधिक शिकायतों पर संबंधित विभागों से विभागवार जवाब मांगे। अधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि 300 दिवस से अधिक की शिकायतें लंबित न हो। उन्होंने आगामी राजस्व अधिकारियों की बैठक में अधिक दिनों की लंबित शिकायतों के निराकरण एवं नियमानुसार जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों को फरवरी माह में अधिकतम लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंनें कहा कि जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए अधिक संख्या में लंबित शिकायतों वाले विभागों को विशेष रूप से सक्रिय होकर काम करना होगा। कलेक्टर ने जनवरी माह से शिकायतों के निवारण में असंतुष्टिजनक प्रदर्शन करने वाले बॉटम फाईव विभागों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार 3 माह तक बॉटम फाईव में रहने वाले विभागों के अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती सिंह ने रोजगार अधिकारी को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में उपार्जन की स्थिति तथा उपार्जन से संबंधित सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भुगतान के संबंध में की गई सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। श्रीमती सिंह ने सभी सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में सीएम हेल्पलाईन के निराकृत प्रकरणों के डाटा के साथ उपस्थित रहें। उन्होंने जिले मंें बर्डफ्लू की स्थिति भी जानी। उन्होंने अब तक जिले में बर्डफ्लू के मामले तथा पशु पालन विभाग द्वारा जारी आगामी अनुमानों के बारे में चर्चा की। श्रीमती सिंह ने चूजा वितरण कार्यक्रम की स्थिति के बारे में भी जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में मनरेगा की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विगत् वर्ष रोजगार सृजन की स्थिति तथा काम प्राप्त करने वालों की आंकड़ेवार जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने लेबर बजट तथा पोर्टल की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर मीना मसराम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नैनपुर एसडीएम को घुघरी का अतिरिक्त प्रभार

Reva India News

8 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

चिरईडोंगरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment