Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी विवाद पर नया मोड़ जबरन करवाई गई थी झूठी रिपोर्ट

प्रति,

विषय :

महोदय जी,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी, जिला मण्डला (म.प्र.) | जबरदस्ती दबाव बनाकर FIR करवाने बावद।

सनम्र निवेदन है कि मैं प्रार्थी समरसिंह मरकाम, पिता श्री फूलसिंह मरकाम निवासी ग्राम टिकरिया, वि.ख. घुघरी, तहसील घुघरी, जिला मण्डला का स्थायी निवासी हूँ। महोदय जी यह कि मैं आशीष अग्रवाल के यहाँ ड्राईवर का काम करता हूँ। डम्फर गाडी नं. MP51G0241 क्रेसर में चलाता हूँ। दिनांक 03/09/2021 को आशीष अग्रवाल के कैंसर में था तभी क्रेसर का सुपरवाईजर मयंक झारिया का फोन मेरे पास आया उसने कहा कि तुझे दीपक सेठ बुला रहे हैं वहीं रुकना मैं लेने आ रहा हूँ फिर मयंक झारिया अकेले मुझे लेने आया और थाने घुघरी तक लाया फिर दिनेश चौकसे, दीपक अग्रवाल, गोलू चौकसे, विनय चौकसे ने मिलकर हरेन्द्र मसराम, प्रवीण धुर्वे, राजा मार्को, वीरेन्द्र उरवेदी के उपर झूठा एफ. आई. आर. कराया गया जो कि डम्फर MP18H4818 से ड्राइवर को 50 हजार रु. लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाया गया है जो पूरी तरह से फर्जी है। न तो मै घटना स्थल में था और न ही मेरे से कोई लूटपाट किया गया है। दीपक अग्रवाल और उनके अन्य 3 साथियों के दबाव में मैने हस्ताक्षर बस किया हॅू बाकी फर्जी एफ.आई.आर. का आवेदन भी पहले से तैयार करके रखे थे। हस्ताक्षर कर दे हम हैं तू आदिवासी है गौंड है कुछ नहीं होता कहकर मुझसे हस्ताक्षर करवा लिये मेरे द्वारा एफ.आई.आर. पूरी तरह से फर्जी है तथा हरेन्द्र मसराम, प्रवीण धुर्वे के अन्य साथियों के उपर एफ.आई.आर. हुई है जो कि झूठा है हरेन्द्र मसराम एवं उनके साथियों के उपर मैं कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहता हूँ। अत: मुझे जिन लोगों ने जबरन एफ.आई.आर. दर्ज करवाया था उनके उपर कानूनी कार्यवाही हो और हरेन्द्रएवं उनके अन्य साथी और मैं समरसिंह मरकाम निर्दोष हैं। और मुझे एफ.आई.आर. हुई है करके मुझे बाद में पता चला मैं आदिवासी भोले भाले कम पढ़ा लिखा हॅू मेरी कमजोरी और सीधापन का गलत उपयोग गोलू चोकसे और उनके 3 साथी ने किया। हम आदिवासियों के साथ ऐसा शोषण न करें जिस तरह से मुझे प्रताड़ित किये हैं।

अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि दिनेश चोकसे एवं उनके साथियों पर कानूनी कार्यवाही किया जाए ताकि आदिवासियों को इस तरह न सताया जाये।

।। धन्यवाद ।।

दिनांक 14-09-2021

स्मर सिंह

आवेदक

समरसिंह मरकाम

ग्राम पंचायत टिकरिया थाना घुघरी, जिला मण्डला

मो.नं. 7697708126

Related posts

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन आज

Reva India News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अंजनिया में भी पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने अंजनिया में सामुदायिक पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment