Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका ने मनाया कचरा अलग करो अमृत दिवस

मण्डला 27 सितम्बर 2021

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ चलाने का निर्देश 27 सितम्बर से 3 सितम्बर 2021 तक निर्देश दिये गये हैं। निर्देश के परिपालन में नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा नर्मदा जी वार्ड, उदय चंद वार्ड, श्रीराम वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में कचरा अलग करो अमृत दिवस का आयोजन किया गया। वार्ड वासियों को घरों से निकलने वाले कचरा का पृथक्कीकरण करने जैसे गीला कचरा, सूखा कचरा, जैविक अपशिष्ट घरेलू हानिकारक कचरा को अलग-अलग रखकर नगर पालिका के कचरा वाहन में प्रदाय करने की समझाईश दी गई। साथ ही अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अमृत महोत्सव अभियान में वार्डवासियों के द्वारा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। उक्त अभियान नगरपालिका परिषद पूर्णिमा ‘अमित’ शुक्ला, नगरपालिका परिषद उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद प्रदीप झारिया के देखरेख में चलाये जा रहा है।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं को मापदण्डों के अनुरूप और अधिक बेहतर बनाने क्वालिटी एसोरांस सर्विस के दल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईडोंगरी का भ्रमण

Reva India News

जिले में अब तक 268.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

टीएल बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

Leave a Comment