Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आजादी के अमृत महोत्सव’ में चलेगा विधिक साक्षरता अभियान

मण्डला 29 सितम्बर 2021

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आमजन को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उक्त योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन संपूर्ण मण्डला जिले में किया जायेगा। जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायिक अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समिति गठित की गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिला एवं तहसील स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियां आयोजित की जायेंगी जिसमें प्रशासन के सभी विभाग समाज के हितग्राहियों की एवं आमजन की समस्या का समाधान करते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

Related posts

गणवेश एवं पुस्तक क्रय करने के लिए दबाव नहीं बना सकते स्कूल संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की जा सकती है शिकायत

Reva India News

मतगणना की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दें – डॉ. सिडाना नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजनाओं का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment