Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*एनएसयूआई ने सरकार और जिला प्रशासन के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ*

 

*एनएसयूआई ने सरकार और जिला प्रशासन के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ*
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में एवं कोविद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 3 अक्टूबर को शहर के हृदयस्थल उदय चौक में ,सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया ,जिला प्रशासन के द्वारा धारा 144 लगाकर नवरात्रि पर्व में रैली, भंडारा , गरबा प्रतिबंधित कर 10 लोगों की उपस्थिति में विसर्जन आदेश जारी किया गया था , जिसके विरोध में उक्त सद्बुद्धि यज्ञ छात्र संगठन द्वारा किया गया ।
बताया गया कि शहर में जबरन बाज़ार ,साप्ताहिक बाज़ार हाट, शासकीय कार्यालय में भीड़ , राजनैतिक और प्रशासनिक रैलियां कोविड प्रोटोकॉल के दौरान भी की जाती रही है, पर विगत डेढ़ वर्ष से धार्मिक आयोजनों में शासन द्वारा प्रतिबंध किया गया है ।
नवरात्र के अवसर पर कोविड गाइड लाइन का हवाला देकर शासन द्वारा जबरन प्रतिबंध लगाया गया है , और भेदभाव पूर्ण तरीके धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से उक्त प्रतिबन्ध लगाए गए हैं , जबकि अन्य राजनैतिक व प्रशासनिक आयोजनों पर प्रशासन की खुली छूट है , जिससे धर्मावलंबियों की भावना आहत हो रही है ।।
प्रशासन को चेतावनी दी गयी उक्त भेदभावपूर्ण रवैया न अपनाते हुए उक्त प्रतिबन्ध तत्काल हटाये जाएं ।।
उक्त कार्यक्रम में अंकित रजक, नीलेश झा, दीपांशु मिश्रा, प्रणय भंडारी , आशुजैन, हनी बर्वे , सौरभ साहू, दिनेश पटेल इशू चौधरी रितिक सोनवानी _____ उपस्थित थे ।।

 

 

Related posts

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नागरिकों से की अपील

Reva India News

कलेक्टर ने किया वनस्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Reva India News

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Reva India News

Leave a Comment