Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 फरवरी से 13 फरवरी  तक कान्हा  टाइगर रिज़र्व में तीसरा पक्षी सर्वेक्षण,कान्हा टाइगर रिज़र्व के पूर्ण सहयोग से इंदौर की संस्था Wildlife & Nature Conservency के द्वारा आयोजित किया गया।

कान्हा मे तीसरी बार आयोजित किया गया है संस्था के प्रेजिडेंट श्री सुरेंद्र बागड़ा ने बताया है कि इस सर्वे में काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, अनुभव को आधार बनाते हुए देश के 10 राज्यों से 80 पक्षी विशेषज्ञ को चुना गया है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना करना है, इस तरह के सर्वे से पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना है, उनके प्राकतिक आवास, व्यवहार में कोई बदलाव आदि। पिछले दो सर्वे में दिखाई दिये पक्षियों  से  उनका  आकलन  करना  आदि,सर्वे में आयी हुई टीम को पार्क के सभी क्षेत्रों में भेजा गया,क्षेत्र के सभी परिवेश में पक्षी देखे गए, हर टीम के साथ बीट गार्ड और चौकीदार भी साथ मे थे। संस्था के राजेश मंगल ने बताया कि प्रवासी पक्षियों को काफी संख्या में देखा गया मुख्य तौर पर Bar headed goose cinnamon bittern, black stork, common snipe, flycatchers में मुख्य रूप से  ultramarine, tickell’s, tyaga, red breasted, black naped monarch, grey headed canery, scarlet, longtail minivat, woodpeckers में मुख्य रूप से rufous woodpecker, streak throated woodpecker, pigmy, lessor flameback. Vultures  में Indian vulture, white rumped, king vulture, griffon vulture, Owls में Brown hawk owl, Spot bellied Owl, Short eared owl, oriental scoup owl,इसके अलावा velvet front nuthatch, golden oriole, black hooded oriole, racket tailed drongo काफी  संख्या  में  पार्क  के  हर  क्षेत्र  मे  पाये  गये. और भी प्रजति के पक्षी दिखाई दिए, डेटा का आकलन किया जा रहा है, उम्मीद है कि 250 से अधिक प्रजति के पक्षी इस सर्वे में दर्ज किया जा सकते है। कान्हा टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक श्री S.K. Singh जी ने बताया कि सर्वे में दो से तीन सदस्यीय टीम को पार्क के अलग अलग स्थान पर भेजा गया और दो दिन में बीट के  अलग-अलग स्थान पर जाकर सर्वे किया गया। इस तरह के सर्वे से विभाग को डेटा इकट्ठा करने में मदद मिलती है, तथा निष्कर्ष के अनुसार कार्य को लागू किया जा सकता है। सभी टीम को 2 दिन सुबह और शाम को अपनी बीट में पक्षियों की गणना और सम्पूर्ण डाटा को अंकित करना होगा,और उसके बाद एक वृस्तित रिपोर्ट जारी की जाएगी। श्री सुनील सिन्हा SDO,कान्हा टाइगर रिज़र्व  श्री नरेश सिंह यादव संयुक्त संचालक, श्री संजीव शर्मा सहसंचालक,ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया और सर्टिफिकेट  प्रदान  किए.

Related posts

जनपद स्तर पर 17 से आयोजित होंगे शिविर, कार्यक्रम जारी

Reva India News

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

Reva India News

धारावाहिक से नाराज होकर सर्व आदिवासी समाज गढ़ा मंडला ने खटिया थाने पर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment