Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डाक विभाग की विभिन्न बीमा योजनाओं के लाभ आम जनमानस तक पहुँचाने हेतु सुमंगल जीवन अभियान का किया गया शुभारम्भ

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी के 75वे अमृत महोत्सव एवं भारतीय डाक सप्ताह के उपलक्ष्य में 4 अक्टूबर को मंडला डाक संभाग अंतर्गत प्रधान डाकघर मंडला प्रांगण में सुमंगल जीवन अभियान का शुभारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम में आमजन को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के सम्बन्ध में अधीक्षक डाकघर मंडला राहुल कुमार तिवारी व मुख्य अतिथि आर.एस. वरकडे़, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि – जैसा कि विदित है कि गत वर्ष में सम्पूर्ण विश्व के साथ भारतवर्ष के जनसामान्य भी कोविड-19 महामारी के कारण विषम परिस्थिति से समस्याग्रत रहे हैं साथ ही इस महामारी के कारण प्रत्येक आमजन ने अपने किसी समीपस्थ जन को खोया है जिससे यह स्पष्ट है कि प्रति व्यक्ति का जीवन बीमा न केवल उनके जीवन को संबल प्रदान करता है वरन सम्बंधित के निधन उपरांत उनके परिवार को भविष्य की सुरक्षा एवं संवर्धन भी प्रदान करता है। अतः हर परिवार को जीवन बीमा कराने में आगे आना चाहिए और अपने परिवार के उज्जवल भविष्य हेतु निश्चित्ता प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.एस. वरकडे़ (प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), अधीक्षक डाकघर मंडला राहुल कुमार तिवारी, निरीक्षक डाकघर अमित पटेल, डाक विभाग के कर्मचारीगण व आम जनमानस उपस्थित रहे।

Related posts

निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण – डॉ. सिडाना मतदान दलों के संपर्क में रहें, समय पर भेजें वांछित जानकारियाँ

Reva India News

नैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Reva India News

76वे गणतंत्र दिवस पर आजीविका मिशन मंडला की दीदी को भारत सरकार से मिला आमंत्रण  

Reva India News

Leave a Comment