Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

मण्डला 9 अक्टूबर 2021

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम है, निःशुल्क एकलव्य आवासीय योजना के तहत् त्रि-वर्षीय डिप्लोमा में रिक्त बचे स्थानों पर प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्त सीटों में इलेक्ट्रिॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजी. में 55 सीट, इलेक्ट्रिकल इंजी0 में 34 सीट्स रिक्त हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने हेतु ऑनलाईन संस्था स्तर की काउन्सलिंग का पंजीयन 11 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ होगा। इच्छुक अजजा. की दसवीं परीक्षा पास छात्राएं जिन्होंने गणित तथा विज्ञान विषयों में पृथक-पृथक उत्तीण होने के साथ 35 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, वे 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर की रात्रि 11:45 बजे तक किसी भी एमपी ऑनलाईन कियोस्क में जाकर एकलव्य योजना के अंतर्गत पॉलीटेक्निक मण्डला के लिए पंजीयन करा सकते हैं। तदोपरांत आवेदक को संस्था में रिक्त बची सीटों में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए 16 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10:30 बजे समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। उपस्थित उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाकर संस्था में चल रही ब्रांचों में रिक्त सीटों को भरा जायेगा। अन्य जानकारी के लिए https://dte.mponline.gov.in या अन्य समस्या के लिए पॉलीटेक्निक मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जुलाई 2023

Reva India News

ई-ग्रंथालय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

31 दिसम्बर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं किसान

Reva India News

Leave a Comment