Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में सहकारी समितियों एवं विपणन संघों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

मण्डला 12 अक्टूबर 2021

महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला ने बताया कि केन्द्रीय बैंक से संबंद्ध 43 सहकारी समितियों में किसानों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में रसायनिक उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें यूरिया 810 टन, सुपरफास्फेट 231 टन, डी.ए.पी. 505 टन, पोटास 21 टन कुल 1567 टन खाद भण्डारित की गई है। रबी 2021-22 का सीजन प्रारम्भ हो चुका है। किसान क्रेडिट कार्डधारक किसान अपनी सुविधा अनुसार निकटतम सहकारी समिति में जाकर रसायनिक उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ, मण्डला के गोदामों में यूरिया 936 टन, डी.ए.पी. 1300 टन एवं सुपर 8 टन उर्वरक उपलब्ध है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिये हैं। रबी सीजन में किसानों के लिये उर्वरक की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित है। इसी प्रकार नवीन किसानों के लिये 15 दिसम्बर 2021 में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु समिति मुख्यालय में शिविर लगाये जा रहे है। जिससे किसानों को शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर लाभ उपलब्ध कराने की योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Related posts

आत्मनिर्भर बनने के लिए दी गयी कम्प्यूटर एवं स्वरोजगार की जानकारी

Reva India News

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में हिंदू सेवा परिषद् ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  बांग्लादेशी हिंदुओं को संरक्षण दे भारत सरकार – हिंदू सेवा परिषद् 

Reva India News

प्रथम चरण के लिए ईव्हीएम कमिशनिंग एवं मतदान प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment