Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी दल ने की छापामार कार्यवाही

मण्डला 12 अक्टूबर 2021

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अवैध जहरीली मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए आबकारी दल द्वारा 11 अक्टूबर 2021 को ग्राम रमपुरी, नांदिया एवं चिरईडोंगरी क्षेत्र में अवैध मदिरा निर्माण किये जाने वाले 4 अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 18 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब एवं 96 प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 960 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लावारिस रूप से बरामद महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। इस अपराध के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1जएवं 34(1)(च) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 16 जुलाई 2026

Reva India News

जिले की राजस्व सीमा से एक वर्ष के लिए बाहर जाने का आदेश

Reva India News

मेरे बेटे को दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया है परिवार ने अपने बेटे को पाने के लिए जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

Reva India News

Leave a Comment