Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशक्तजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान वाक इन इन्टरव्यू 17 जुलाई को

मंडला 6 जुलाई 2024

कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के विशेष भर्ती अभियान के तहत निःशक्तजन के आरक्षित पदों की पूर्ति वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जानी है। संबंधित निःशक्तजन आवेदक 17 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मण्डला में अपनी शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्तजन का प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाणपत्र एवं अन्य मूल प्रमाण पत्रों के साथ वाक इन इन्टरव्यू के लिये उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता आठवी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साक्षात्कार हेतु चयन शैक्षणिक योग्यता की मेरिट एवं कार्यानुभव के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

नैनपुर में 24 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

100 दिवसीय अभियान: विद्यालय पौड़ीलिंगा एवं मोहगांव में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

17 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

Reva India News

Leave a Comment