Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के अंतर्गत शहरी आशा कार्यकर्ताओं हेतु संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

मण्डला 12 अक्टूबर 2021

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार की परिकल्पना 2025 तक टीबी मुक्त भारत क्षय रोग को साकार करने के लिए भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टी.पी.टी.) कार्यक्रम को तीव्र गति से पूरे देश में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत् मण्डला जिले में टी.पी.टी. से संबंधित प्रशिक्षण जिला क्षय अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक एनटीईपी, एसटीएस मंडला, एसटीएस बिछिया एवं एसटीएलएस मंडला द्वारा उपस्थित एनटीईपी कर्मचारियों को दिया गया।

प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा संबंधित ब्लॉक पर सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एमपीएस आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर टीपीटी कार्य प्रारंभ करवाया जायेगा। जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाली इगरा जाँच के संबंध में भी उपस्थित कर्मचारियों को जानकारी दी गई।

Related posts

आस्था वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठजनों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Reva India News

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

कलेक्टर के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने किया बीएलओ का मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment