Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

मण्डला 12 अक्टूबर 2021

महिला एवं बाल विकास मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर 2021 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय चयन समिति के द्वारा मंडला जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना मंडला में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर अनन्तिम चयन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल पत्र दिनांक 06.02.2019 के संशोधित निर्देशानुसार बैगा आदिम जनजाति की आंगनवाड़ी सहायिका सावित्री भारतीया की नियुक्ति केन्द्र सिद्धटोला में किया गया है एवं अन्य तीन सहायिकाओं आंगनवाड़ी केन्द्र मानोट में ईश्वरणा, आंगनवाड़ी केन्द्र पीपरपानी में देवकी डेहरिया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र स्वामी सीताराम वार्ड-1 में निधि ब्रम्हे की नियुक्ति पात्रता के आधार पर समिति के द्वारा अनन्तिम चयन किया गया है। अनन्तिम चयन के विरूद्ध आपत्तिमय प्रमाण पत्र कार्यालयीन कार्य दिवस में 21 अक्टूबर 2021 तक शाम 4 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मंडला में आमंत्रित की गई हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

सहायक संचालक मत्स्य को सीएम हेल्पलाईन के शतप्रतिशत निराकरण के लिए प्रशस्ति पत्र

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जुलाई 2022

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment