Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभिन्न ग्रामों में हुआ राजस्व शिविरों का आयोजन

मण्डला 14 अक्टूबर 2021

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन राजस्व शिविरों में राजस्व अमले द्वारा नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे एवं राजस्व त्रुटियों के सुधार से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। 14 अक्टूबर को राजस्व शिविर मधुपुरी, बबलिया, उदयपुरा एवं अलग-अलग गांवों में आयोजित किए गए। एडीएम मीना मसराम मधुपुरी में आयोजित राजस्व शिविर में शामिल हुई। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए उसके निराकरण से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती मसराम ने इस दौरान ऋण पुस्तिका से संबंधित आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए उन्हें ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया।

Related posts

भड़ंगा हेलीपैड पर राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का भव्य स्वागत, जनजातीय नृत्य से हुआ अभिनंदन

Reva India News

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 74 आवेदन  

Reva India News

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment