Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की संस्थाओं को मिला कायाकल्प अवार्ड, 2025-26

मंडला, 17 जुलाई 2026

जिले की संस्थाओं को मिला कायाकल्प अवार्ड, 2025-26 की श्रेणी में राज्य स्तर से घोषित कायाकल्प अवार्ड मे मंडला जिले के सिविल अस्पताल नैनपुर ने 95.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ-सफाई एवं मरीजों के उपचार में सुलभता और संस्थाओं के उन्नयन पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

घोषित कायाकल्प परीणाम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में पी.एच.सी. समनापुर ने प्रथम स्थान पाया है, इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी, बम्हनी, मवई, नारायणगंज पीएचसी अंजनी एवं मोचा सहित 10 संस्थाओं को कॉमेडेसन अवार्ड प्राप्त हुए हैं। साथ ही घुघरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर गरैया तथा बनहेरी को नेशनल क्वालिटी एसोरेस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ हैं, वर्तमान में जिले की 54 आयुष्मान आरोग्य मंदिर 4 पीएचसी व 4 सीएचसी पहले से एनक्यूएएस मापदंडों पर सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं।

Related posts

उमरडीह में सांस्कृतिक भवन विवाद सुलझा, एसडीएम संस्कार बावरिया ने मौके पर पहुंचकर कराया निराकरण

Reva India News

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

पवित्र नगरी में प्रतिबंध के बाद भी बिक रही अवैध शराब के विरोध पर उप नगरी क्षेत्र महाराजपुर के युवाओं ने कलेक्टर एवं महाराजपुर थाना में सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment