Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस होगा आयोजित

मण्डला 20 अक्टूबर 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि 21 अक्टूबर को वैश्वक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस का शुभांरभ जिला चिकित्सालय मंडला में किया जायेगा। वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम 21 से 30 अक्टूबर तक सप्ताहिक कार्यक्रम जिला स्तर से सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, प्राथमिक स्वा. केंद, उप स्वा. केंद्र एवं हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर तथा गाम स्तर तक आशा एवं ए.एन.एम. विभाग के समस्त कर्मचारियों के द्वारा आयोडीन युक्त नमक खाने के लिए प्रेरित करने जन जागरूकता अभियान चलाएगी। साथ ही आमजन को शपथ भी दिलाया जाएगा। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान नारे लेखन इत्यादि कार्यक्रम चलाए जायेंगे।

सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि वैश्वक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के अवर पर आयोडीन नमक खाने के फायदे एवं उपयोग ना करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। इसी प्रकार आयोडीन नमक का सेवन करना, शरीर में आयोडीन की कमी से घेंघा रोग, शारीरिक विकास में रूकावट, काम करने में थकान, कमजोरी, गर्भवती माताओं में आयोडीन की कमी से गर्भपात, मृत बच्चा पैदा होना, विकलांगता, मंद बुद्धि, बोनापन, भैंगापन, जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आयोडीन के अच्छे स्त्रोत अनाज, दालें, दूध, मछली, मांस और अंडों में इसके अतिरिक्त आलू, मुनक्का, दही, बाउन राइस, लहसुन, मसरूम, पालक और आयोडीन युक्त नमक का सेवन करने की जानकारी दी जाएगी।

Related posts

*मंडला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं क्लीन स्वीप अभियान एवं पुलिस मुख्यालय के अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस की कार्रवाई में लगभग 111 लीटर शराब जब्त*

Reva India News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 25 दिसंबर को

Reva India News

पड़रिया रंगमंच में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment