Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8वें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मंडला, 16 अक्टूबर 2025

महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन के अवसर पर परियोजना एवं सेक्टर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायधीश श्री कमल जोशी के द्वारा भी वर्तमान में भोजन को किस प्रकार पोषण से भरपूर बनाया जा सकता है तथा किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए इन बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर परियोजना स्तर पर जिला विधिक सहायता प्राधिकरण एवं खाद्य विभाग मंडला के संयुक्त सहयोग से विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर पोषण एवं खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग से श्री भलावी ने विभाग से प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उसके पश्चात् परियोजना अधिकारी श्री अनूप कुमार नामदेव के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की मुख्य थीम एवं विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के साथ पोषण पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नापतौल निरीक्षक, जिला खाद्य अधिकारी, प्रधान जिला न्यायधीश श्री कमल जोशी, सचिव विधिक प्राधिकरण श्री तपन धारगा, डीपीओ श्रीमती शालिनी तिवारी, परियोजना अधिकारी श्री अनूप कुमार नामदेव उपस्थित रहे।

समापन की श्रृंखला में परियोजना मंडला अन्तर्गत परिक्षेत्र बम्हनी में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन करते हुये किशोरी बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उददेश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। साथ ही परिक्षेत्र मधुपुरी, लिंगापौडी, बिनैका, सेमरखापा, सभी स्थानों पर पोषण माह के समापन का विशेष कार्यक्रमों का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।

Related posts

सेम बच्चों को आज दी जाएगी स्वर्ण प्राशन की तृतीय खुराक

Reva India News

संतोष को जनसुनवाई में तत्काल मिली व्हीलचेयर

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही 450 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया

Reva India News

Leave a Comment