Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 23 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 77 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 1540 करोड़ रू राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में जिला योजना भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा चिन्हित कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में किसानों की उपज लगातार बढ़ रही है जो अच्छे संकेत हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाएँ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का समुचित दाम दे रही है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी के लिए शेष बचे किसानों से तत्काल पंजीयन कराने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेष मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियाँ संचालित रही है। विषम परिस्थितियों में सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा कन्यापूजन के साथ किया गया। आभार प्रदर्शन अपर कलेक्टर मीना मसराम ने किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

नैनपुर में भावान्तर योजना के संबंध में बैठक संपन्न

Reva India News

ग्राम पंचायत जगन्नाथर में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment