Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रागिनी परते के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

मंडला महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च अपरिहार्य कारणों के कारण स्थगित कर जिला मंडला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रागिनी परते के नेतृत्व में और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष परिवार परामर्श केंद्र और समाजसेवी का श्रीमती राधा गुप्ता जी की अगुवाई में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में हत्या हुए नव युवक अभिषेक ज्योतिषी के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया

एवं विश्वास दिलाया की महिला कांग्रेस हर समय उनके साथ है और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सिटी कोतवाली मंडला में टीआई नीलेश दोहरे एसडीओपी अश्विनी कुमार जी एवं डीएसपी आजक्स रोहित कटरे जी से मुलाकात कर शहर में फैल रहे सामाजिक कुरीतियों एवं जघन्य अपराध जो की हत्या को भी अंजाम दे रहे हैं इन पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद हो एवं कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए निष्पक्ष जांच की मांग जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने की वहीं सिटी कोतवाली प्रभारी नीलेश दोहरे ने प्रशासन के साथ

महिला कांग्रेस मिलकर के समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ काम करने का भी संकल्प लिया महिला ऊर्जा डेस्क की प्रभारी मधु मरावी जी से भी वार्तालाप कर ग्रामीण क्षेत्रों से से आवागमन कर रही युवा विद्यार्थियों एवं शहर में रह रहे रेसीडेंशियल विद्यार्थियों के लिए पर भी नजर रखी जाए जिस तरह से सामाजिक कुरीतियों फैल रही हैं अमन और शांति छीन रहा है इसमें प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक सहयोग सर्वोपरि है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश शासन भोपाल और गृह मंत्री गृह मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल को सिटी कोतवाली थाने के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे

महिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्षएवम जनपद सदस्य रेखा परते ,महामंत्री और जनपद सदस्य अनीता चंदेल जी महिला नगर उपाध्यक्ष तंजिला अल्वी जी , आशा मार्शकोले जी ,वार्ड अध्यक्ष निशा पाली जी ,सरिता उसराठे जी, मंजुलता यादव संगठन अध्यक्ष स्व सहायता समूह रसेयादोना ,सीमा बैरागी जी आदि

Related posts

प्रदेश के स्कूलों में चल रहा है स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितम्बर तक चलेंगी सफाई पर केन्द्रित गतिविधियाँ

Reva India News

कलेक्टर पहुंचे आदिवासी बालक, बालिका छात्रावास, छात्र-छात्राओं संग मनाई दीपावली

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा ज्ञान दीप में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ दिया गिफ्ट वाउचर

Reva India News

Leave a Comment