Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

सिविल सर्जन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी से किया गया। इस हेतु जिला स्तर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा एवं नगरपालिका मण्डला उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, सिविल सर्जन डॉ. के.आर. शाक्य, डॉ. प्राईवेट सुनील यादव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ट्रेनिंग सेंटर की विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के उदबोधन को उपस्थितजनों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना। इस दौरान विधायक मण्डला श्री सैयाम ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का अधिक से अधिक लाभ आम जनता को मिल सके, इसके लिए सम्मिलित प्रयास किए जाएं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलष मिश्रा ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, इसके लिए स्थानीय स्तर पर संयुक्त प्रयास होना चाहिए एवं पात्र हितग्राहियों को उचित मार्गदर्शन मिलना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान करने की बात भी कही।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती विजयादशमी के पावन पर्व पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

Reva India News

श्रमदान करके किया जा रहा है बोरी बंधान* *माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन*

Reva India News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Reva India News

Leave a Comment